उज्जैन दर्शन कर जबलपुर लौटते समय नवविवाहिता की मौत: मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंप जांच की मांग की – Jabalpur News

उज्जैन दर्शन कर जबलपुर लौटते समय नवविवाहिता की मौत:  मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंप जांच की मांग की – Jabalpur News




जबलपुर के कटंगी, कैमोरी गांव में रहने वाली पूजा की 20 दिन पहले गढ़ा फाटक में रहने वाले निखिल साहू से विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों परिजनों के साथ उज्जैन दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते वक्त कार में संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। निखिल ने पत्नी पूजा के वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजकर बताया कि तबीयत बिगड़ गई है। उज्जैन से भोपाल होते हुए जैसे ही पूजा दमोह के तेंदूखेड़ा के पास पहुंची, तभी उसकी मौत हो गई। शनिवार को पूजा के परिवार वालों ने एसपी आफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि पूजा की साधारण मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। जबलपुर पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज करते हुए जांच के लिए डायरी दमोह भेज दी है। प्राइवेट जॉब करने वाले निखिल साहू की पूजा से 6 फरवरी को हिंदू रिति-रिवाज से शादी हुई थी। विवाह के बाद परिवार वालों के साथ उज्जैन जाने का प्लान बना। 15 फरवरी को पूजा और निखिल के साथ नम्रता, ज्योति और नरेश साथ में निकले थे। 20 फरवरी को वापस आते समय आचानक ही पूजा का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद निखिल ने उसका एक वीडियो बनाया और परिवार वालों को भेजते हुए बताया कि तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद सड़क मार्ग से जब वापस जबलपुर के लिए निकलते है, तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। दहेज में 10 लाख मांगे थे, 4 दिए पूजा के परिवार वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। मां रुकमणि का कहना है कि जिस समय पूजा को जबलपुर लाया जा रहा था, उस दौरान अगर समय रहते अस्पताल ले जाते, तो उसकी जान बच जाती। मृतका पूजा साहू की मौत को लेकर उनके मायके पक्ष और साहू समाज ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना से आक्रोशित साहू समाज के सैकड़ों लोग आज एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। रुकमणि का कहना है कि निखिल के परिवार वालों ने 10 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसके बाद 4 लाख रुपए भी दिए। उनका कहना है, कि ससुराल पक्ष लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था, और मांग पूरी न होने पर पूजा के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। परिजनों का यह भी आरोप है कि पूजा ने अपनी मौत से ठीक पहले कुछ वीडियो मोबाइल फोन के माध्यम से उन्हें भेजे थे, जिनमें उसने अपनी व्यथा और ससुराल वालों के बर्ताव का जिक्र किया था। इन वीडियो को अब पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे मौत की गुत्थी सुलझ सके। समाजजन ने सौंपा ज्ञापन
​पूजा की मौत से पूरे साहू समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आज बड़ी संख्या में समाज के लोग और मृतका के रिश्तेदार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या है, जिसे बीमारी का रूप देने की कोशिश की जा रही है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



Source link