कलेक्टर-महापौर-पुलिस कमिश्नर सड़क पर उतरे, गैर मार्ग देखा: ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर, ड्राइवरों की ट्रेनिंग, गाड़ियों की होगी मैकेनिकल टेस्टिंग – Indore News

कलेक्टर-महापौर-पुलिस कमिश्नर सड़क पर उतरे, गैर मार्ग देखा:  ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर, ड्राइवरों की ट्रेनिंग, गाड़ियों की होगी मैकेनिकल टेस्टिंग – Indore News




इंदौर में निकलने वाले परंपरागत गैर को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों ने गैर मार्ग को देखा। कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गैर आयोजकों के साथ सड़क पर उतरे और पूरे रास्ते पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गैर मार्ग में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के साथ ही गैर में शामिल होने वाले गाड़ियों और ड्राइवरों को लेकर भी कलेक्टर-पुलिस कमिश्नर ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। गैर मार्ग में पेचवर्क के काम के साथ ही बिजली के तारों और केबलों को भी सुधारने के निर्देश दिए हैं। विशेष कैमरे और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि गैर हमारे इंदौर की शान है। इसका संचालन सही तरीके से हो सुरक्षित हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। सभी पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग ले। इसे देखते हुए पूरी टीम ने गैर मार्ग का दौरा किया है। गैर मार्ग में जो पेचवर्क के काम है वह पूरे हो जाए, जो बाधक तार है वह हट जाए जो भी अन्य व्यवस्थाएं है नगर निगम और अन्य विभागों द्वारा वह करने के लिए कहा गया है। गैर में शामिल होने वाली जो टीम है वे भी एसओपी का पालन करें, वे गाड़ियों का फिटनेस चेक करवाए, ड्राइवर भी फिट हो, किसी प्रकार का नशा ना करें। जो मंच होते है उनकी डाइमेंशन भी क्लियर रहे ताकि वे गैर में बाधा ना बने। विशेष कैमरे और ड्रोन कैमरों के माध्यम से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की घटना से बचने की हम तैयारी कर रहे है। पिछली बार हुई घटना को लेकर इंतजाम किए जा रहे है। जितने भी ड्राइवर रहेंगे, उनके टेस्ट किए जाएंगे। ड्राइवर किसी प्रकार का नशा ना करें, उनके पास लाइसेंस रहे। गाड़ियों के भी फीटनेस हम चेक करेंगे। गाड़ियों की मैकेनिकल टेस्टिंग हम करवाएंगे पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैर संचालकों से बातचीत कर ली। हमारी जो अपेक्षाएं है उनसे वह उन्हें बता दी है जैसे गैर में उनके वॉलेंटियर्स हो, माइक की व्यवस्था हो ताकि हम उसने बात कर सके। अग्निशमन की व्यवस्था, फर्स्ट एड बॉक्स, मेडिकल इमरजेंसी की व्यवस्था करना। इसके अलावा गाड़ियों को आकस्मिक परिस्थिति में रोकना पड़े तो वह करना। गाड़ियों की नंबरिंग करना। ड्राइवरों की ट्रेनिंग हो, गाड़ियों की मैकेनिक टेस्टिंग हम करेंगे। ड्राइवर नशे के प्रभाव में होगा तो गाड़ी नहीं चलाने दी जाएगी। आयोजकों को दूसरा ड्राइवर करना होगा या ऐसी गाड़ियों को गैर से बाहर करना होगा। इसके अलावा हम एरिया का सर्वे भी कराएंगे। नशा करके शामिल होने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के बदमाशों पर भी कार्रवाई चल रही है। हेरिटेज में दर्ज करने आवेदन करेंगे- महापौर महापौर पुष्यमित्र भार्ग‌व ने बताया कि इंदौर की गैर पारंपरिक परंपरा है। देश और दुनिया से लोग इस गैर में शामिल होने के लिए आते है। रंगों का आनंद लेने आते है। सुरक्षित भाव से गैर निकले, गैर के बाद सफाई का रिकॉर्ड भी हम बनाए। इस दृष्टि से पुलिस प्रशासन-जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरे गैर मार्ग का निरीक्षण किया। इसमें विशेष रूप से गैर निकालने वाले जो हमारे साथी और संस्थाएं है, जिनके प्रयासों से एक अद्भूत ख्याती इंदौर को दिलाई है। उनको कोई असुविधा ना हो नगर निगम के सारे संसाधन उनको मिले इसके भी निर्देश दिए है। गैर मार्ग पर जो तार खुले में है या केबल के कारण दिक्कत आ सकती है उनको हटाने के निर्देश दिए है उसका काम भी किया जा रहा है। लोगों से भी कहा कि आने वाले अतिथियों को असुविधा ना हो असुरक्षा का भाव ना हो और हेरिटेज में दर्ज करने के लिए इस बार भी हम आवेदन करेंगे। मेरा सभी से आग्रह है कि हम इसको और जितना सुरक्षित बनाएंगे ये हमारी परंपरा धरोहर के रूप में जरूर दर्ज होगी।



Source link