दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मिले सीएम: राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर हुई चर्चा, अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे – Bhopal News

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मिले सीएम:  राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर हुई चर्चा, अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे – Bhopal News




मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने ही नेताओं के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों को लेकर चर्चा हुई है। शाह के बाद मुख्यमंत्री कुछ और केंद्रीय मंत्रियों और संगठन नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान अलग-अलग विभागों से संबंधित बजट की राशि जारी करने की मांग भी करेंगे। चालू वित्त वर्ष के खत्म होने में अब एक महीने का ही समय बचा है। ऐसे में बजट की जो भी राशि बची है उसे 31 मार्च के पहले राज्य सरकार को देने के लिए अनुरोध किया जाएगा। राज्य सरकार को चालू वित्त वर्ष में केंद्र से 44000 करोड रुपए से अधिक की राशि मिलना है लेकिन जनवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार 9.50 हजार करोड़ रुपए ही राज्य सरकार को मिल पाए हैं ऐसे में बकाया राशि के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से आग्रह करेंगे इसके बाद मार्च में संबंधित विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी दिल्ली में संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं



Source link