Last Updated:
Sahibzada Farhan brake Virat Kohli Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने आईसीसी टी20 विश्व कप में विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया. साहिबजादा फहरान अब टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय दिग्गज विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में फरहान आईसीसी टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2014 टी20 विश्व कप में 319 रन बनाए थे, लेकिन अब साहिबजादा फरहान उनसे आगे निकल गए हैं.
पिछले 12 साल से विराट कोहली के इस रिकॉर्ड तक कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया था, लेकिन इस बार साहिबजादा फरहान ने दमदार खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप में एक नया इतिहास लिख दिया है. श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में सबसे ज्यादा रन की उपलब्धि के साथ ही साहिबजादा फरहान ने 32 गेंद में अपनी फिफ्टी भी पूरी की.
पाकिस्तान के लिए है करो या मरो का मैच
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का ये मुकाबला करो या मरो का है. पाकिस्तान को इस मैच में जीत के साथ-साथ अपने रनरेट में भी सुधार करना होगा. मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. ऐसे में पाकिस्तान को एक बड़ा स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को कम से कम 65 रन से हराना होगा. अगर पाकिस्तान की टीम 65 रन से श्रीलंका को नहीं हराती है तो फिर श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर भी वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा.
श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल से है बाहर
वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो उसके लिए पाकिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला महज औपचारिकता मात्र है. सुपर-8 में श्रीलंका को पहले मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण वह सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई है. ऐसे में श्रीलंका की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ टी20 विश्व कप में अपने अभियान का अंत करें.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें