10 करोड़ के चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी हाईवे को मंजूरी, बुंदेलखंड की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

10 करोड़ के चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी हाईवे को मंजूरी, बुंदेलखंड की बढ़ेगी कनेक्टिविटी


Last Updated:

Chitrakoot Prayagraj Varanasi Highway: 249 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड हाईवे 2031 से पहले बनकर तैयार हो जाएगा. उसके बाद चित्रकूट से प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी का सफर केवल ढाई घंटे में पूरा होने लगेगा. महोबा, बांदा, सागर, दमोह, छतरपुर के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. जानें पूरी योजना…

Sagar News: प्रयागराज कुंभ 2031 को लेकर अभी से बड़ी प्लानिंग शुरू हो गई है. बीते 2025 महाकुंभ में जिस तरह से देश भर के करोड़ों लोग वहां पहुंचे थे. ट्रैफिक जाम के हालात का सामना करना पड़ा था. उसको देखते हुए 249 km लंबे चित्रकूट-वाराणसी ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी गई है. डीपीआर बनाने का काम मध्य प्रदेश की कंपनियों को सौंपा गया है. 10 करोड़ 37 लाख के बजट से यह डीपीआर तैयार होगी. मध्य प्रदेश की कंपनी को अगले 6 महीने में यह रिपोर्ट तैयार करके देनी होगी.

जब 249 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड हाईवे 2031 से पहले बनकर तैयार हो जाएगा, तब चित्रकूट से प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी का सफर केवल ढाई घंटे में पूरा होने लगेगा. सागर, दमोह और छतरपुर के लोग महोबा, बांदा से होते हुए चित्रकूट तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इस रूट से सागर, बंडा, शाहगढ़, छतरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट होते हुए प्रयागराज तक पहुंचेंगे. चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी को जोड़ने के लिए फोर-सिक्स लेन एंट्री कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाइवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.

गंगा एक्सप्रेस-वे से भी कनेक्टिविटी
इस एक्सप्रेस बनने की वजह से मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड और बघेलखंड के लोगों की यात्रा सुगम होगी और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. इस सड़क परियोजना के निर्माण से बुंदेलखंड के लोगों की प्रयागराज और वाराणसी तक पहुंच आसान होगी. इससे गंगा एक्सप्रेस वे से आसान कनेक्टिविटी होगी.

ऐसी रहेगी बुंदेलखंड, बघेलखंड, महाकौशल की कनेक्टिविटी
सागर से रीवा और रीवा से प्रयागराज तक जाने के लिए दूसरा रास्ता भी सीधा और सुगम होगा. सागर से रीवा तक पहुंचने की बात करें तो यहां से दमोह और कटनी होते हुए रीवा तक पहुंचते हैं, जिससे बुंदेलखंड के लोगों को फायदा मिलेगा, तो दूसरी तरफ जबलपुर कटनी होते हुए रीवा से प्रयागराज फोर व्हीलर और बस से जाते हैं, जिससे महाकौशल इलाका जुड़ जाएगा. यानी प्रयागराज जाने के लिए बुंदेलखंड और महाकौशल के लोग विंध्य बघेलखंड से होकर गुजरेंगे तो यह हाईवे उनका सफर आसान बना देगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link