दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के कुलुवा पट्टी गांव में शनिवार शाम एक 5 वर्षीय बालक की सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कुलवा पट्टी निवासी देवेंद्र पिता भगत सिंह (5) शाम के समय खाना खाने के बाद गांव में एक चबूतरे के पास खेल रहा था। इसी दौरान सतीश नामक युवक ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जिसका पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा और फिर परिजनों को सौंपा जाएगा। आरोपी को पकड़ने चेकिंग अभियान चलाया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बच्चे पर हमला सतीश नामक युवक ने किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है कि आखिर आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। परिजन बोले- नहीं पता क्यों मारा मृतक के दादा रूप सिंह ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि आरोपी सतीश ने उनके पोते को क्यों मारा। उन्होंने बताया कि देवेंद्र गंभीर हालत में पड़ा मिला था।
Source link