पति और ससुराल वालों पर 20 लाख मांगने का आरोप: दतिया में नवविवाहिता ने मारपीट का केस कराया; बोली- सोना भी मांगा – datia News

पति और ससुराल वालों पर 20 लाख मांगने का आरोप:  दतिया में नवविवाहिता ने मारपीट का केस कराया; बोली- सोना भी मांगा – datia News




दतिया में शनिचरा मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत की जांच के बाद कोतवाली पुलिस में रविवार दोपहर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उससे 20 लाख रुपये के सोने की मांग शुरू कर दी गई थी। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौच और मारपीट की जाती रही। पीड़िता के अनुसार, दिल्ली और ससुराल दोनों जगह उसे प्रताड़ित किया गया। 26 फरवरी को दिल्ली में मारपीट के दौरान उसके हाथ, सिर और चेहरे पर चोटें आईं। बेटी के जन्म के बाद भी ताने दिए गए। परिजनों की मदद से वह दतिया लौटी और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि, उसकी शादी अप्रैल 2024 में मुरैना निवासी अरविंद राजपूत के साथ हुई थी। अरविंद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के बाद वह पति के दिल्ली में रहती थी। यहां मारपीट से परेशान होकर वह कभी कभी ससुराल मुरैना आ जाती थी। लेकिन यहां भी दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। वह करीब 4 माह से अपने मायके दतिया में रह रही है। पुलिस के शिकायत की जांच के बाद आरोपी पति अरविंद राजपूत, ससुर राजकुमार राजपूत और सास जीविता राजपूत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link