बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत: मंडला में दो घायल, एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे – Mandla News

बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत:  मंडला में दो घायल, एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे – Mandla News




मंडला के मोतीनाला थाना क्षेत्र में भाई-बहन नाला के पास एक ढाबे के नजदीक एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादस में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए है। घटना शनिवार देर रात की है। एक युवक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर मृतक की पहचान भालापुरी निवासी रामसिंह कुशराम (30) पुत्र बजारी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम यशवंत है, जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। ढाबे के पास उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने किया जब्त घायलों को तुरंत बिछिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। यशवंत की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बिछिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link