लकड़बग्घे के हमले से महिला की कलाई कटी: घायल सिंगरौली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; शोच के लिए निकली थी बुजुर्ग – Singrauli News

लकड़बग्घे के हमले से महिला की कलाई कटी:  घायल सिंगरौली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; शोच के लिए निकली थी बुजुर्ग – Singrauli News




सिंगरौली जिले के अमिलिया गांव में रविवार सुबह एक लकड़बग्घे ने 60 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला के एक हाथ की कलाई पूरी तरह कटकर अलग हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि अमिलिया निवासी मानकुमार विश्वकर्मा (पति सिंह लाल) सुबह घर के पास शौच के लिए गई थीं। तभी घात लगाए बैठे लकड़बग्घे ने उन पर हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लकड़बग्घा उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका था। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़बग्घे को भगाया और घायल महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। उनके पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।



Source link