श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक, भांग-त्रिशूल श्रृंगार, रजत मुकुट से अलंकृत हुए बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन – Ujjain News

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती:  पंचामृत अभिषेक, भांग-त्रिशूल श्रृंगार, रजत मुकुट से अलंकृत हुए बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन – Ujjain News




श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक सम्पन्न कराया। इसके बाद भगवान का त्रिशूल, त्रिपुण्ड, डमरू और भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। कपूर आरती के पश्चात ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म अर्पित की गई। फिर रजत शेषनाग मुकुट, चांदी की मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और सुगंधित पुष्पहारों से अलंकरण किया गया। मोगरा व गुलाब के फूलों से सुसज्जित स्वरूप में भगवान को फल-मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़ा की ओर से भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link