हमला: बिजली बिल वसूली टीम पर फावड़े गेंती से हमला, जेई का सिर फटा

हमला: बिजली बिल वसूली टीम पर फावड़े गेंती से हमला, जेई का सिर फटा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरिया, साेहागपुर, शाेभापुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घायल कनिष्ठ यंत्री का उपचार करते डॉक्टर

  • मोकलवाड़ा गांव में एक दर्जन से अधिक लोगों ने किया हमला

बिजली बिल की राशि वसूलने गए बिजली कंपनी के दल पर मोकलवाड़ा में गेंती, फावड़ा से जानलेवा हमला हुआ। सिर पर फावड़ा लगने से जेई लालेराम खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें करीब 6 टांके आए हैं। वहीं लाइनमैन सुरेश कहार सहित अन्य कर्मचारियों को भी चोट आई है। टीआई विक्रम रजक ने बताया जेई लालेराम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बिजली कंपनी की डीई पूनम तुमराम ने बताया मोकलवाड़ा गांव में हाकम सिंह पर 1.19 लाख रुपए और कन्हैयालाल का करीब 28 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। इन लोगों को नोटिस दिया गया। फिर भी बिल जमा नहीं किया। गुरुवार काे इनसे बिल जमा करने काे कहा ताे करीब एक दर्जन लाेगाें ने गेंती, फावड़ा, क्रिकेट बैट से कर्मचारियाें पर हमला कर दिया।

ग्रामीण बोले- बुजुर्गों से की अभद्रता

बकायादार हाकम सिंह के बेटे लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने बताया कि बिजली कंपनी हमसे उस नलकूप के लिए बिजली बिल मांग रहे हैं जो बंद हो चुका है। हमने बिल की जानकारी ली तो अभद्रता शुरू कर दी। बिजली टीम कुछ लोगों को साथ लाई थी, जिन्होंने बुजुर्गों से अभद्र व्यवहार किया। हमारे द्वारा विरोध कर पुलिस को फोन लगाया गया जिसमें यह लोग घबराकर भागे और घायल हो गए।

खबरें और भी हैं…



Source link