मुख्य सचिव करेंगे कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस का रिव्यू: FIR दर्ज करने में देरी और अस्पतालों का निरीक्षण क्यों नहीं हुआ…बताएंगे एसपी-कलेक्टर – Bhopal News

मुख्य सचिव करेंगे कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस का रिव्यू:  FIR दर्ज करने में देरी और अस्पतालों का निरीक्षण क्यों नहीं हुआ…बताएंगे एसपी-कलेक्टर – Bhopal News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकताओं पर फोकस रही कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों की दूसरी समीक्षा मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 दिसंबर को करेंगे। मुख्य सचिव जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की कार्यवाही

.

यह समीक्षा बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुए अमल की जानकारी भी ली जाएगी।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने एक महीने पहले 7 और 8 अक्टूबर को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए थे कि थानों में आने वाले लोगों की एफआईआर दर्ज न होने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। कानून-व्यवस्था के मामलों में पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई थी और यह भी कहा गया था कि हर महत्वपूर्ण जानकारी मीडिया तक पहुंचे।

डीजीपी मकवाना भी रहेंगे मौजूद

साथ ही जिलों में हेलमेट पहनना अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इन निर्देशों पर कितना अमल हुआ है, इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक बुधवार को होने वाली बैठक में देंगे। बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौजूद रहेंगे।

मुख्य सचिव जैन ने कहा था कि सबसे ज्यादा सड़क हादसे दोपहिया वाहन चालकों के होते हैं और अधिकतर मौतें भी इसी वजह से होती हैं। इसलिए हेलमेट पहनने को लेकर अभियान चलाने से दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।

इन बिंदुओं पर भी रहेगा फोकस

  • जिलों में खाद और बीज की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
  • कलेक्टरों द्वारा जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समितियों की मासिक बैठकें हुईं या नहीं।
  • जिला चिकित्सालय सहित अन्य शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण कर रोगी कल्याण सुविधाओं के लिए क्या कदम उठाए गए।
  • प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में एक कक्षा को स्मार्ट क्लास बनाने के लिए क्या कार्रवाई की गई।
  • पट्टा वितरण, अवैध कॉलोनियों के प्रबंधन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और वायु गुणवत्ता सुधार के प्रयासों की समीक्षा।
  • बैंकर्स की मासिक और त्रैमासिक बैठकें हुईं या नहीं, ताकि लक्ष्यों की समय पर पूर्ति हो सके।
  • मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।
  • वृंदावन ग्राम योजना और नर्मदा परिक्रमा पथ के कार्य को पूरा करने के लिए की गई कार्रवाई।
  • कलेक्टर और एसडीएम द्वारा रोस्टर अनुसार तहसीलों का निरीक्षण, मासिक राजस्व समीक्षा बैठक तथा नक्शा दुरुस्ती की स्थिति।



Source link