4 हजार का इनामी NDPS एक्ट का आरोपी गिरफ्तार: दमोह का मनीष प्रधान ढाई साल से फरार, पनागर पुलिस ने दबोचा – Jabalpur News

4 हजार का इनामी NDPS एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:  दमोह का मनीष प्रधान ढाई साल से फरार, पनागर पुलिस ने दबोचा – Jabalpur News




पनागर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 4,000 रुपए का इनाम घोषित था। उसे शनिवार शाम को सटीक सूचना के आधार पर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दमोह जिले के जबेरा निवासी मनीष प्रधान के रूप में हुई है। मनीष पनागर थाने में साल 2024 में दर्ज NDPS एक्ट के एक गंभीर मामले में मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष प्रधान एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत चार अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी विपिन ताम्रकार के अनुसार, आरोपी पिछले लगभग ढाई साल से कानून की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल, मनीष प्रधान पुलिस रिमांड में है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों और उनके स्रोतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।



Source link