NH-46 पर 3 वाहनों की जोरदार भिड़ंत: ट्रक से टकराई कार, पीछे से घुसी स्कॉर्पियो; बाल-बाल बचे दोनों कारों में सवार परिवार – Shivpuri News

NH-46 पर 3 वाहनों की जोरदार भिड़ंत:  ट्रक से टकराई कार, पीछे से घुसी स्कॉर्पियो; बाल-बाल बचे दोनों कारों में सवार परिवार – Shivpuri News




शिवपुरी जिले में नेशनल हाईवे-46 (NH-46) पर रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे पूरनखैड़ी गांव के पास तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बकरे लेकर जा रहे एक ट्रक के पीछे एक कार जा घुसी और इसके तुरंत बाद एक स्कॉर्पियो भी इन दोनों वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कर दिया है। लुकवासा चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे की शुरुआत एक ट्रक से हुई। जानकारी के अनुसार, कस्बा थाना क्षेत्र से बकरे भरकर हैदराबाद जा रहा एक ट्रक एनएच-46 से गुजर रहा था। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे चल रही कानपुर से उज्जैन जा रही एक कार ट्रक से टकरा गई। पीछे से आ रही स्कॉर्पियो भी भिड़ी, दोनों कारों में थे परिवार ट्रक और कार की इस टक्कर के तुरंत बाद, गुना से शिवपुरी की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो भी इन दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ी। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई दोनों कारों में परिवार के सदस्य सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई, हालांकि इस भिड़ंत में तीनों वाहनों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। ड्राइवरों ने एक-दूसरे पर मढ़ा दोष, पुलिस ने खुलवाया जाम हाईवे पर एक साथ तीन वाहनों की भिड़ंत के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दोनों ड्राइवरों ने एक-दूसरे को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके बीच बहस होने लगी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू कराया।



Source link