CM Mohan Yadav Video: मध्य प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के लिए बड़वानी पहुंचे सीएम आदिवासी रंग में रंगे नजर आए. नागलवाड़ी से जुलवानिया भगोरिया उत्सव स्थल की ओर जाते हुए सीएम यादव ने मंत्रिमंडल के साथ बस से सड़क यात्रा की. वाहन में बैठे मंत्रीगण भी साथ नजर आए. इस दौरान सीएम खुद ड्राइवर के पास बैठे और आदिवासी गीत गाते नजर आए. उन्होंने होली के पारंपरिक गीत भी गाए. साथ ही ‘गिले-शिकवे भूल जाने’ वाले भावुक गीत भी गुनगुनाए. पूरा वातावरण गीतों और उत्साह से भर गया. मंत्रिमंडल के सदस्य भी सीएम के साथ तालियां बजाते और मुस्कुराते दिखे. जुलवानिया भगोरिया पहुंचते ही सीएम ने कहा, “आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है. त्योहार मनाने का यही सही तरीका है.” भगोरिया उत्सव में शामिल होने वाले हजारों आदिवासी सीएम के इस अनोखे अंदाज पर फिदा हो गए.