ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुआ फ्रॉड: क्रिप्टो करेंसी में ज्यादा रिटर्न मिलने का लालच देकर ठगे 29 लाख रुपए, जांच के बाद प्रकरण दर्ज – Gwalior News

ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुआ फ्रॉड:  क्रिप्टो करेंसी में ज्यादा रिटर्न मिलने का लालच देकर ठगे 29 लाख रुपए, जांच के बाद प्रकरण दर्ज – Gwalior News




ग्वालियर में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को क्रिप्टो करेंसी में ज्यादा रिटर्न से ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर 28 लाख 96 हजार रुपए की ठगी की गई है। ठगने वालों में एक महिला सहित तीन लोग शामिल हैं। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के माधव नगर में 29 मार्च 2025 से अभी तक के बीच की है। घटना का पता उस समय चला जब उसके खाते में 1.09 लाख रुपए आए और खाता फ्रीज हो गया। इसके बाद ठगों से बातचीत की तो एक ने रिस्पांस नहीं दिया, दूसरे ने नंबर बंद कर लिए और तीसरे ने कॉल रिसीव ही नहीं किया। ठगी का अहसास होते ही फाइनेंस कर्मचारी ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। फोन पर अनजान ने दिया क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच झांसी रोड थाना क्षेत्र के माधव नगर निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में बतौर कर्मचारी पदस्थ हैं। वह म्यूचल फंड में निवेश करते रहे हैं। मनीष ने बताया कि उनके पास दिसंबर 2024 में एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि आप म्यूचल फंड में निवेश करते हो यह हमें पता है, लेकिन आप क्रिप्टो करेंसी में निवेश करके देखो। म्यूचल फंड से ज्यादा रिटर्न मिलेगा और फायदा होगा। यह शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कंपनी है, इसलिए कोई वैसा भी विवाद नहीं है। उस समय तो उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन इसके बाद लगातार कॉल आते रहे और वह प्लान समझाते रहे। कॉल करने वालों ने अपना नाम सत्यम मिश्रा, राहुल व रूही बताए। लगातार कॉल आने पर वह पैसे लगाने को तैयार कर लिया। खुद के साथ अपने भाई के रुपए भी लगा दिए सबसे पहले मनीष ने अपने खाते से 29 मार्च 2025 में एक हजार रुपए लगाए। जिससे उसे अच्छा लाभ हुआ तो वह पैसे लगाने लगा और उसका लाभ काफी बढ़ गया। इसके बाद उसने अपने भाई के खाते में निवेश करना शुरू कर दिया। इस तरह उन्होंने 28 लाख 96 हजार रुपए क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश कर दिए। जिससे उनका मुनाफा काफी हो गया। खाता फ्रीज हुआ तब चला पता 15 अक्टूबर 2025 को उन्हें कुछ पेमेंट करना था। जब उन्होंने आनलाइन पेमेंट किया तो पता चला कि उनका खाता फ्रीज है। वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते में ठगी के 1 लाख 9 हजार रुपए आए हैं। जब ट्रांजेक्शन चेक किया तो पता चला कि क्रिप्टो करेंसी में किए गए निवेश के दौरान उनके खाते में रुपए आए हैं। इसका पता चलते ही उन्होंने सत्यम, राहुल और रूही से बात की, जिस पर सत्यम ने बाहर होना बताया और राहुल का नंबर बंद आ रहा था। जबकि रूही उसका कॉल पिक नहीं कर रही थी। ठगी का अहसास होते ही उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। जिसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने मामला जांच में ले लिया था।



Source link