जबलपुर में जंगली भालुओं का ‘आतंक’, कछार गांव में रिहायशी इलाके तक पहुंचे, दहशत में दिन-रात

जबलपुर में जंगली भालुओं का ‘आतंक’, कछार गांव में रिहायशी इलाके तक पहुंचे, दहशत में दिन-रात


Last Updated:

जबलपुर जिले के कछार गांव में दो जंगली भालू देखे जाने से दहशत का माहौल है.बेलखेड़ा-शहपुरा क्षेत्र में भालू रिहायशी इलाके के पास और खेतों के आसपास घूमते नजर आए, जिससे ग्रामीणों में खौफ फैल गया. पांच दिन पहले चरगवां इलाके में एक किसान पर भालू हमला कर चुका है

जबलपुर. जबलपुर जिले के बेलखेड़ा-शहपुरा क्षेत्र के कछार गांव में इन दिनों हड़कंप  मचा हुआ है. जहां ग्रामीणों ने खेतों के पास दो जंगली भालुओं को घूमते देखा. भालू गांव की बाहरी सड़क और खेतों के आसपास काफी देर तक नजर आए. जैसे ही यह खबर फैली, पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है.

ग्रामीणों ने लोकल 18 से बताया कि भालू रिहायशी इलाके के बहुत करीब पहुंच गए थे. यह देखकर लोग घबरा गए. कई परिवार घरों के अंदर ही दुबक गए. जो लोग खेतों में काम कर रहे थे, वे भी काम छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागे. गांव के मुन्ना और दिनेश कुमार बताया कि सबसे ज्यादा डर रात को लेकर है. लोगों को आशंका है कि अंधेरा होने पर भालू गांव में घुस सकते हैं और मवेशियों या किसी व्यक्ति पर हमला कर सकते हैं.

वन विभाग की टीम अलर्ट
हालांकि घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई. जिसके बाद वन विभाग का अमला मुस्तैद है. ग्रामीणों ने मांग की है कि इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और भालुओं को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए. वन विभाग की टीम भालुओं की लोकेशन तलाशने में जुटी है. दूसरी तरफ अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले खेतों में न जाएं और खासकर रात में सावधानी बरतें.

पांच दिन पहले भी हो चुका है हमला
दरअसल कुछ दिन पहले चरगवां क्षेत्र के बेनी सिंह पिपरिया गांव में एक जंगली भालू ने 45 साल के किसान संतराम देहरिया पर खेत में काम करते समय हमला कर दिया था. इस हमले में किसान घायल हो गए थे. अब कछार गांव में भालुओं की मौजूदगी से आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है. बहरहाल ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर भालुओं को पकड़ने के लिए कहा है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link