सागर में फोन पर कहासुनी, पत्नी घर छोड़कर गई: पति ने थाने पहुंचकर पत्नी को तलाशने की लगाई गुहार, 8 साल पहले की थी लव मैरिज – Sagar News

सागर में फोन पर कहासुनी, पत्नी घर छोड़कर गई:  पति ने थाने पहुंचकर पत्नी को तलाशने की लगाई गुहार, 8 साल पहले की थी लव मैरिज – Sagar News




सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाघराज वार्ड से महिला घर से गायब हो गई। परिवार के लोगों ने तलाश किया, लेकिन वह मिली नहीं है। परिवार के लोगों ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। इसी बीच लापता महिला का पति पुणे से लौटकर थाने पहुंचा और पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई। थाने पहुंचे पति राहुल राजपूत निवासी आवासीय कॉलोनी बाघराज वार्ड ने बताया वह पुणे में रहकर ड्राइवरी करता है। उसने करीब 8 साल पहले अंजलि के साथ प्रेम विवाह किया था। हमारा 7 साल का बेटा भी है। मैं ड्राइवरी करने के लिए पुणे चला गया। पत्नी माता-पिता के साथ घर पर रह रही थी। 26 फरवरी की रात पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। इसी दौरान हम दोनों में कहासुनी हुई। जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है। घर में बेटा परेशान हो रहा है। परिवार के लोगों ने अंजलि को रिश्तेदार और परिचितों के घर तलाशा। लेकिन वह कहीं नहीं मिली है। राहुल ने थाने में पुलिस से पत्नी को तलाश कर वापस लाने की मांग की है। मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद से लापता महिला की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link