नीमच शहर के व्यस्ततम महू रोड स्थित ‘ए टू जेड कार सर्विस सेंटर’ पर सोमवार शाम सर्विस के लिए खड़ी एक एलपीजी किट युक्त मारुति वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सर्विस सेंटर के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे वैन में लगा गैस सिलेंडर फटने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। गैस लीकेज के कारण भड़कीं लपटें जानकारी के अनुसार, यह घटना केंट थाना क्षेत्र के महू रोड पर हुई। जब मैकेनिक मारुति वैन के इंजन का काम कर रहा था, तभी अचानक गैस लीकेज होने से इंजन के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरे सर्विस सेंटर परिसर में धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। सूझबूझ से पाया काबू आग लगते ही वहां उपस्थित लोगों ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों और पानी की बौछारों का उपयोग कर आग बुझाना शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, आग की चपेट में आने से वैन का पिछला हिस्सा काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
Source link