भगोरिया मेले में कांग्रेस-जयस ने निकाली गेर: कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में भाजपा की अनुपस्थिति; निर्मला भूरिया नहीं हुईं शामिल – Jhabua News

भगोरिया मेले में कांग्रेस-जयस ने निकाली गेर:  कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में भाजपा की अनुपस्थिति; निर्मला भूरिया नहीं हुईं शामिल – Jhabua News




झाबुआ के पेटलावद में भगोरिया उत्सव के दौरान आदिवासी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस और जयस ने भव्य गेर निकाली, जबकि कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा की गेर अनुपस्थित रही, जो चर्चा का विषय बनी। आदिवासी एकता और परंपरा के रंग में डूबे इस आयोजन में ढोल-मादल की थाप पर समाजजन उत्साहपूर्वक थिरके। कार्यक्रम की शुरुआत तहसील परिसर से कांग्रेस की गेर के साथ हुई, जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक वालसिंह मेडा ने किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा दिखे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम शेख और उपाध्यक्ष भरत मुलेवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए गेर में शामिल हुए। इसके बाद जयस एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल गेर निकाली गई। यह गेर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और आदिवासी संस्कृति का प्रदर्शन किया। अंचल भर से आए आदिवासी समाज के लोगों ने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ इस उत्सव में भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल के नेतृत्व में इंदौर से आए पत्रकारों ने भी भगोरिया में शिरकत की और गेर के दौरान थिरके। नहीं पहुंची कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया इस बार भगोरिया में राजनीतिक हलचल भी चर्चा का केंद्र रही। जिले भर के अन्य भगोरिया आयोजनों में भाजपा की सक्रिय उपस्थिति देखी गई, लेकिन पेटलावद में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा द्वारा गेर का आयोजन नहीं किया गया। यह शहर में व्यापक चर्चा का विषय रहा। नगर परिषद ने हमेशा की तरह इस बार भी गेर में शामिल लोगों का शरबत पिलाकर स्वागत किया। हालांकि, उत्सव के दौरान कुछ शरारती तत्वों की पिटाई के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक-दो स्थानों पर विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को शांत कराया।



Source link