ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक, कीमत मात्र ₹55,400 से शुरू

ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक, कीमत मात्र ₹55,400 से शुरू


Last Updated:

Best Mileage Bikes in India: क्या आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो पेट्रोल कम पिए और जेब पर बिल्कुल भारी न पड़े? हम आपके लिए 100-125cc सेगमेंट की 3 सबसे भरोसेमंद और माइलेज किंग बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें TVS Sport, Bajaj Platina 110 और Hero Splendor Plus XTEC का नाम शामिल है. इनमें कौन आपके लिए है परफेक्ट? कीमत, फीचर्स, रियल माइलेज और सही चुनाव जानने के लिए पूरी खबर पढ़ लीजिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Hero Splendor

Best Mileage Bikes in India:  भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है. देश का मिडिल क्लास सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बाजार पर ही भरोसा करता है. अगर सेल की बात करें, तो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच 100cc से 125cc सेगमेंट की बाइक्स भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं. ये न केवल किफायती हैं, बल्कि रखरखाव के मामले में भी जेब पर भारी नहीं पड़ती हैं और इनका माइलेज भी काफी बेहतर है.

अगर आप आने वाले दिनों में एक सस्ती डेली कम्यूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में इस सेगमेंट की 3 सबसे बेस्ट मोटरसाइकिलों की लिस्ट लेकर आए हैं, ये बाइक अच्छे डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ एक लीटर पेट्रोल में आपको लंबी दूरी तय करने का भरोसा देंगी. चलिए इनकी कीमत-खासियत जान लेते हैं.

1. टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport)

टीवीएस स्पोर्ट को इंडियन मार्केट में ‘माइलेज का बादशाह’ माना जाता है. ये बाइक विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जिनकी डेली कम्यूटिंग बहुत ज्यादा है. इसे मात्र ₹55,500 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. आइए, इसकी हाईलाइट्स पर एक नजर डालते हैं-

  • इंजन और पावर: इसमें 109.7cc का ड्यूरा-लाइफ इंजन मिलता है, जो 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
  • माइलेज: कंपनी का दावा है कि ये बाइक 75 से 80 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है. रियल वर्ल्ड कंडीशन में भी ये आसानी से 70+ का माइलेज निकाल लेती है.
  • खासियत: इसकी कम मेंटेनेंस लागत और हल्का वजन (लगभग 112 किलो) इसे शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए बेहद आसान बनाता है. इसमें ईको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन (ET-Fi) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो फ्यूल कंजप्शन को कंट्रोल में रखता है.

2. बजाज प्लेटिना 110 (Bajaj Platina 110)

बजाज की प्लेटिना सीरीज अपनी आरामदायक राइडिंग और बेहतरीन औसत के लिए दशकों से मशहूर है. प्लेटिना 110 इस सेगमेंट में माइलेज के साथ-साथ सेफ्टी का भी बेजोड़ मेल है. ग्राहक इसे मात्र ₹69,832 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.

  • इंजन और परफॉर्मेंस: इसमें 115.45cc का इंजन है, जो 8.6 PS की पावर देता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
  • माइलेज: प्लेटिना 110 लगभग 70 से 75 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है.
  • खासियत: ये अपने सेगमेंट की इकलौती बाइक है जिसमें ABS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, इसके ‘नाइट्रॉक्स’ सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी आपको झटकों से बचाते हैं.

3. हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक (Hero Splendor Plus XTEC)

स्प्लेंडर केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत का भरोसा है. इसके ‘XTEC’ अवतार ने इसे मॉडर्न फीचर्स के साथ और भी स्मार्ट बना दिया है. कंपनी इसे मात्र ₹78,428 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

  • इंजन: इसमें विश्वसनीय 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन लगा है. ये इंजन अपनी लंबी लाइफ और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है.
  • माइलेज: स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक 70 से 73 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है. इसमें हीरो की पेटेंटेड i3S तकनीक (Idle Stop-Start System) दी गई है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और क्लच दबाते ही चालू, जिससे ईंधन की काफी बचत होती है.
  • खासियत: इसमें डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे न्यू जनरेशन के लिए आकर्षक बनाते हैं.

हमारी सलाह: अगर आप अधिकतम माइलेज चाहते हैं तो TVS Sport सबसे बेहतर विकल्प है. यदि आप सुरक्षा और लंबी दूरी का आराम चाहते हैं तो Bajaj Platina 110 चुनें. अगर भरोसेमंद रिसेल वैल्यू और मॉडर्न फीचर्स का संगम चाहिए, तो Hero Splendor Plus XTEC आपके लिए बेस्ट है. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुना जा सकता है.



Source link