शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर: इंदौर रेफर, मोल्टा के पास हादसा; टक्कर के बाद मौके से भागा आरोपी – shajapur (MP) News

शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर:  इंदौर रेफर, मोल्टा के पास हादसा; टक्कर के बाद मौके से भागा आरोपी – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के ग्राम मोल्टा के पास सोमवार शाम दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया है। टक्कर के बाद मौके से भागा दूसरा बाइक सवार हादसा शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ। ग्राम कांजा निवासी लाखन सिंह राजपूत अपनी बाइक पर एक महिला और बच्ची के साथ पिपलोदा से लौट रहे थे। इसी दौरान मोल्टा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाखन सिंह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वहीं, दूसरी बाइक का चालक हादसे के तुरंत बाद अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल, सिर में आई गंभीर चोट घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पायलट संजय और आरक्षक अभिषेक मौके पर पहुंचे और घायल लाखन सिंह को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, लाखन के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। राहत की बात यह रही कि बाइक पर सवार महिला और बच्ची को मामूली चोट आई हैं और वे सुरक्षित हैं। पुलिस कर रही फरार चालक की तलाश सुनेरा थाना पुलिस ने फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय इस मार्ग पर वाहनों का दबाव रहता है, जिससे सावधानी हटने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।



Source link