Last Updated:
Sanju Samson epic comeback story: ईडन गार्डन्स का ऐतिहासिक मैदान और सामने वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी. मंच पूरी तरह से तैयार था. लेकिन इस बार कहानी कोई और लिख रहा था. सालों की ट्रोलिंग, टीम से अंदर-बाहर होने का सिलसिला और ‘प्रतिभा के साथ न्याय न होने’ का जो ठप्पा संजू सैमसन पर लगा था, उसे उन्होंने एक ही रात में ईडन की मिट्टी में दफन कर दिया. संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं है, बल्कि यह उन तमाम आलोचकों को दिया गया जवाब है जिन्होंने मान लिया था कि संजू का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो चुका है.
अपमान से सम्मान तक का सफर, संजू सैमसन का ‘महा-कमबैक’.
नई दिल्ली. वर्षों की ट्रोलिंग, टीम से अंदर-बाहर होने का सिलसिला और गौतम गंभीर के दौर से पहले कभी न मिला वो लंबा मौका. संजू सैमसन की कहानी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रही. 2025 में बैटिंग पोजीशन में बदलाव और गिरती फॉर्म के कारण जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआती प्लेइंग-11 से बाहर किया गया, तो लगा शायद अब संजू का दौर खत्म हो गया. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. टूर्नामेंट के बीच में वापसी हुई और बाकी अब इतिहास है. ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के करो या मरो वाले मुकाबले में संजू ने नाबाद 97 रनों की वह रिकॉर्ड पारी खेली, जिसे भारतीय टी20 इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिना जाएगा. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने न केवल वेस्टइंडीज को हराया, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया. अब 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ महामुकाबला है, जहां पूरी दुनिया की नजरें फिर से ‘कमबैक किंग’ सैमसन पर होंगी.
संजू सैमसन (Sanju Samson) की यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. कई वर्षों तक उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. कभी उनके शॉट्स के चयन पर सवाल उठे, तो कभी उनकी निरंतरता पर. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने से पहले तक संजू को कभी वह ‘लंबा मौका’ नहीं मिला, जिसकी एक खिलाड़ी को अपनी जगह पक्की करने के लिए जरूरत होती है. 2025 में जब उनकी बैटिंग पोजीशन बदली गई, तो वे अपनी फॉर्म खो बैठे. आलम यह था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. टूर्नामेंट के बीच में एक खिलाड़ी के चोटिल होने पर उनकी वापसी हुई और उसके बाद जो हुआ, वह अब इतिहास का हिस्सा है.
अपमान से सम्मान तक का सफर, संजू सैमसन का ‘महा-कमबैक’.
VIDEO OF THE DAY 🥹