उधार का पैसा मांगा तो बौखलाया रिश्तेदार, चाकू से हमला, घायल को लेकर सीमा विवाद में उलझी रह

उधार का पैसा मांगा तो बौखलाया रिश्तेदार, चाकू से हमला, घायल को लेकर सीमा विवाद में उलझी रह


Last Updated:

Jabalpur Crime News: जबलपुर के गुलऊआ चौक पर महज 20 रुपये के लेन-देन के चक्कर में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. यह घटना सुबह तब हुई जब लकी केवट ने अपने रिश्तेदार से 20 रुपये वापस मांगे. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

Jabalpur Crime News: जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के गुलऊआ चौक पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 20 रुपये के लेन-देन के चक्कर में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. यह घटना सुबह-सुबह तब हुई जब लकी केवट ने अपने रिश्तेदार प्रवीण केवट से 20 रुपये वापस मांगे. लकी को देखते ही प्रवीण जाने लगा, जिस पर लकी ने दौड़कर उसे रोका और पैसे की मांग की. जब प्रवीण ने बाद में पैसे देने की बात कही, तो दोनों के बीच बहस छिड़ गई. इसी दौरान, गुस्से में आकर लकी ने चाकू निकाला और प्रवीण पर हमला कर दिया. प्रवीण को गंभीर रूप से घायल कर लकी मौके से फरार हो गया.

मौके पर पुलिस का स्टाफ
घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस, मदन महल थाना पुलिस और संजीवनी नगर थाना पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा. हालांकि, थाना सीमा के विवाद में पुलिस कर्मी आपस में उलझ गए और करीब आधे घंटे तक न तो घायल को अस्पताल भेजा गया और न ही कोई कार्रवाई की गई.

घायल को अस्पताल भेजा
इसी बीच मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज मौके पर पहुंचे जिन्होंने तत्काल घायल को अस्पताल भिजवाया और मदन महल थाने में वारदात का एफआईआर दर्ज की है. बहरहाल, पुलिस अब चाकूबाज लकी केवट की तलाश में जुटी हुई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link