जबलपुर फ्लाईओवर पर खुलेआम शराबखोरी: ब्रिज के नीचे शाम ढलते ही लगता है जमावड़ा; पुलिस ने कहा- कार्रवाई करेंगे – Jabalpur News

जबलपुर फ्लाईओवर पर खुलेआम शराबखोरी:  ब्रिज के नीचे शाम ढलते ही लगता है जमावड़ा; पुलिस ने कहा- कार्रवाई करेंगे – Jabalpur News




जबलपुर में प्रदेश के सबसे लंबे रानी दुर्गावती मदन महल फ्लाईओवर के नीचे खुलेआम शराबखोरी हो रही है। मदन महल ब्रिज से दमोह नाका तक शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि यहां प्रतिदिन खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है। शराबियों को न तो पुलिस कार्रवाई का भय है और न ही वहां से गुजरने वाले लोगों की चिंता। यह स्थिति तब है जब इसी क्षेत्र में मदन महल पुलिस चौकी भी मौजूद है। शाम के समय हजारों की संख्या में दफ्तर से लौटती महिलाएं-पुरुष, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और अन्य राहगीर इसी मार्ग से गुजरते हैं। राहगीरों पर करते हैं अभद्र टिप्पणी ऐसे में क्षेत्र में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी ऋषि सेन ने बताया कि शराब के नशे में कुछ लोग राहगीरों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और हुड़दंग भी मचाते हैं, जिससे माहौल असहज हो जाता है। फ्लाईओवर चौक पर पुलिस चौकी बनी होने के बावजूद अधिकांश समय वहां ताला लगा रहता है। शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक नियमित गश्त नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर के नीचे नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए और खुलेआम शराबखोरी पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि महिलाओं, बच्चों और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। आबकारी नीति के तहत वैधानिक कार्रवाई करेंगे एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मदन महल ब्रिज के नीचे खुलेआम हो रही शराबखोरी का वीडियो सामने आया है। संबंधित थाने को वीडियो भेजा जा रहा है और आबकारी नीति के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link