मार्च से सितंबर तक व्यस्त रहेगा एमपीपीएससी: हर महीने बड़ी परीक्षा, लंबित भर्तियों पर फोकस, एमपीपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम – Indore News

मार्च से सितंबर तक व्यस्त रहेगा एमपीपीएससी:  हर महीने बड़ी परीक्षा, लंबित भर्तियों पर फोकस, एमपीपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम – Indore News


इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने 2025-26 के लिए बड़ी परीक्षाओं और साक्षात्कार का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। अब 22 मार्च को स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 32 पदों के लिए करीब 2,500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग सितंबर तक लगातार प्रमुख परीक्षाएं और इंटरव्यू आयोजित करेगा।

अगर आप एमपी पीएससी की किसी भी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने मार्च से सितंबर 2026 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं और इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। कई बड़ी भर्तियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार एक साथ चलेंगे।

मार्च से सितंबर तक होने वाली परीक्षाओं के बारे में यहां जानिए

मार्च 2026

6 मार्च से: माइनिंग ऑफिसर (85 पद) के इंटरव्यू शुरू

15 मार्च से: असिस्टेंट प्रोफेसर (जियोलॉजी सहित विभिन्न विषय) के इंटरव्यू

22 मार्च: स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (32 पद, लगभग 2500 अभ्यर्थी)

वर्तमान में मेडिकल ऑफिसर (1832 पद) के इंटरव्यू जारी हैं, जो अप्रैल तक पूरे हो सकते हैं।

अप्रैल 2026

26 अप्रैल: राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा

राज्य सेवा: 155 पद

वन सेवा: 30 पद

संभावित अभ्यर्थी: लगभग 1.33 लाख

परीक्षा केंद्र: 54 जिले

यह वर्ष की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।

मई 2026

17 मई: यूनिवर्सिटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार (12 पद) की परीक्षा

जून 2026

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 प्रस्तावित। मामला न्यायालय में लंबित है, अनुमति के बाद ही परीक्षा होगी।

जुलाई–अगस्त 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 (1239 पद) की लिखित परीक्षा तीन चरणों में होगी। ये परीक्षाएं 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को होगी।

सितंबर 2026

मार्च से सितंबर के बीच कई अन्य पदों के लिए भी इंटरव्यू होंगे। इनमें असिस्टेंट मैनेजर (68 पद), फूड सेफ्टी ऑफिसर (123 पद), आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर (130 पद), होम्योपैथ (34 पद) और यूनानी मेडिकल ऑफिसर (30 पद) शामिल हैं। कंप्यूटर साइंस विषय सहित नई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्तियों के इंटरव्यू भी मार्च-अप्रैल में संभावित हैं।

7 से 12 सितंबर: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 प्रस्तावित

इन पदों के इंटरव्यू सितंबर तक चलेंगे

असिस्टेंट मैनेजर – 68 पद

फूड सेफ्टी ऑफिसर – 123 पद

आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर – 130 पद

होम्योपैथ – 34 पद

यूनानी मेडिकल ऑफिसर – 30 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर – लगभग 1900 पद (चरणबद्ध इंटरव्यू)

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • एडमिट कार्ड और इंटरव्यू कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट पर नियमित चेक करते रहें।
  • जिन भर्तियों में इंटरव्यू चल रहे हैं, वे अपने डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें।
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 से जुड़े कोर्ट अपडेट पर नजर रखें।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थी लिखित और इंटरव्यू दोनों की तैयारी साथ-साथ करें।
  • आयोग का कहना है कि लंबित भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नियमित परीक्षा चक्र बहाल करने के लिए यह शेड्यूल तैयार किया गया है।



Source link