होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण: सुबह से बंद रहे मंदिरों के पट; शाम को होगी नर्मदा की महाआरती और होलिका दहन – narmadapuram (hoshangabad) News

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण:  सुबह से बंद रहे मंदिरों के पट; शाम को होगी नर्मदा की महाआरती और होलिका दहन – narmadapuram (hoshangabad) News




मंगलवार को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण होने के कारण सुबह से ही शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। सूतक काल के चलते पुजारियों ने अलसुबह भगवान का स्नान और पूजन-आरती कर मंदिर के पर्दे लगा दिए, जिससे भक्तों का प्रवेश रुक गया। शाम को ग्रहण मोक्ष के बाद मंदिरों की साफ-सफाई और भगवान के स्नान-श्रृंगार के बाद ही दर्शन दोबारा शुरू होंगे। सूतक के प्रभाव से सेठानी घाट स्थित मां नर्मदा मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, काले महादेव और राम जानकी मंदिर के पट शाम करीब पौने 7 बजे तक बंद रखे गए हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे मंदिर परिसर को धोया जाएगा। इसके बाद भगवान को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए जाएंगे और पूर्ण श्रृंगार के बाद आरती की जाएगी। भारत में कुछ मिनट के लिए ‘ग्रस्तोदय’ रूप में दिखेगा ग्रहण विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारत में यह आंशिक चंद्रग्रहण शाम को कुछ मिनट के लिए ही देखा जा सकेगा। यह ‘ग्रस्तोदय’ रूप में नजर आएगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा होगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर लगभग 3:20 बजे हुई, जब भारत में चंद्रोदय नहीं हुआ था। शाम 6:47 बजे इस आंशिक ग्रहण की समाप्ति होगी। यह खगोलीय घटना एशिया, ऑस्ट्रेलिया और नॉर्थ अमेरिका के शहरों में भी दिखाई देगी। ग्रहण के बाद घाट पर होगी फूलों की होली शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद सेठानी घाट पर पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा की विशेष महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात ही घाट पर पारंपरिक रूप से होलिका दहन होगा और श्रद्धालु एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर पर्व मनाएंगे।



Source link