बुरहानपुर में किराए का घर चाहिए? इन 5 कॉलोनियों में ₹3000 से मिल रहा 1BHK-2BHK

बुरहानपुर में किराए का घर चाहिए? इन 5 कॉलोनियों में ₹3000 से मिल रहा 1BHK-2BHK


Last Updated:

Burhanpur Safest Colony: बुरहानपुर में किराए का सस्ता और सुरक्षित मकान ढूंढ रहे लोगों के लिए पांच बेहतरीन कॉलोनियां सामने आई हैं, जहां 3000 से 6000 रुपये महीने में 1BHK और 2BHK उपलब्ध हैं. सीके ग्रीन कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, अक्षरधाम कॉलोनी और वृंदावन धाम कॉलोनी को सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है. इन इलाकों में सीसीटीवी, सिक्योरिटी गार्ड, बिजली-पानी और पक्की सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. बाजार और सरकारी कार्यालय भी 1 किलोमीटर के दायरे में मौजूद हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा रहती है. बजट में अच्छा घर चाहने वालों के लिए ये कॉलोनियां इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं.

Burhanpur Cheapest Colony: अगर आप भी बुरहानपुर में किराए का मकान ढूंढ रहे हैं और बजट टाइट है, तो ये खबर आपके काम की है. शहर में ऐसी पांच कॉलोनियां हैं जहां 3000 से 6000 रुपये महीने में बढ़िया 1BHK और 2BHK मिल रहे हैं. खास बात ये है कि ये इलाके सुरक्षित भी माने जाते हैं.

ये हैं सबसे सस्ते और सुरक्षित इलाके
प्रॉपर्टी एक्सपर्ट अजय पटेल के मुताबिक शहर में ये पांच कॉलोनियां किराए के लिहाज से सबसे बेहतर हैं सीके ग्रीन कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, अक्षरधाम कॉलोनी, वृंदावन धाम कॉलोनी

इन कॉलोनियों में 3000 रुपये में सिंगल रूम, किचन और लेट-बाथ मिल जाता है. वहीं 5000 से 6000 रुपये में दो बेडरूम, किचन और बाथरूम वाला सेट आसानी से मिल जाता है.

सुरक्षा और सुविधाएं दोनों
इन इलाकों की सबसे बड़ी खासियत है सुरक्षा. ज्यादातर कॉलोनियां CCTV कैमरों से लैस हैं और कई जगहों पर सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहते हैं. इसके अलावा बिजली, पानी और पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं यहां पहले से मौजूद हैं. शांत माहौल होने की वजह से परिवार यहां रहना ज्यादा पसंद करते हैं.

बाजार और ऑफिस भी पास
इन कॉलोनियों से स्थानीय बाजार करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर है. आने-जाने के लिए ऑटो और अन्य वाहन भी आसानी से मिल जाते हैं. कलेक्टर कार्यालय, जिला अस्पताल, तहसील, न्यायालय और जिला पंचायत जैसे सरकारी दफ्तर भी करीब 500 मीटर से 1 किलोमीटर के दायरे में मौजूद हैं. यही वजह है कि नौकरीपेशा लोग और छोटे परिवार यहां ज्यादा किराए पर रहना पसंद कर रहे हैं.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link