मंडला में दो पेट्रोल पंपों पर प्रकरण दर्ज: बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पुलिस की कार्रवाई; CCTV फुटेज से नियम उल्लंघन उजागर – Mandla News

मंडला में दो पेट्रोल पंपों पर प्रकरण दर्ज:  बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पुलिस की कार्रवाई; CCTV फुटेज से नियम उल्लंघन उजागर – Mandla News




मंडला पुलिस ने बिना हेलमेट पेट्रोल बेचने के आरोप में दो पेट्रोल पंपों पर प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई हेलमेट अनिवार्यता संबंधी निर्देशों के उल्लंघन पर की गई है। जिले में हेलमेट अनिवार्यता के निर्देशों का लगातार पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। मंडला पुलिस ने इससे पहले सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। जिला कलेक्टर की ओर से जारी संबंधित आदेश भी सभी पंपों पर चस्पा कराए गए थे। बिना हेलमेट पेट्रोल बिक्री पर कार्रवाई थाना कोतवाली प्रभारी शफीक खान ने बताया कि नंदकिशोर एंड कंपनी, लालीपुर और श्रीजी पेट्रोल पंप (नायरा कंपनी), पड़ाव पर बिना हेलमेट बाइक चालकों को पेट्रोल बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आदेश का उल्लंघन पाया गया। इस मामले में संबंधित प्रबंधकों अलीम खान और मुकेश स्थापक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। हेलमेट अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी मंडला जिले में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 319 व्यक्तियों की मौत हुई थी। प्रत्येक मृत्यु परिजनों के लिए भावनात्मक और आर्थिक समस्या का कारण बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनवरी 2026 से ‘#हेलमेट_पहनेगा_मंडला’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मृत्यु दर को कम करना है। पेट्रोल पंपों की जांच प्रक्रिया सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी। भविष्य में भी निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link