Last Updated:
Dog Sheru 6th Birthday: बुरहानपुर के राजेश मावले ने 6 साल पहले पाले श्वान शेरू का छठा जन्मदिन मनाया. जन्मदिन पर केक, नए कपड़े और हार-टीका के साथ शेरू का स्वागत किया गया. परिवार और श्वान के मित्रों के साथ डीजे पर जश्न मनाया गया.
Dog Sheru 6th Birthday: अभी तक अपने घर परिवार में लोगों को अपने बच्चों के जन्मदिन मनाते हुए देखे होंगे. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सर्वोदय नगर में रहने वाले राजेश मामले एक ऐसे शख्स है कि उन्होंने 6 साल पहले एक श्वान के बच्चे को पाला था. वह 6 साल का हो गया है. जिसका 6वां जन्मदिन मनाया गया. इसके जन्मदिन के अवसर पर टेलर से कपड़े सिलवाए गए केक का आर्डर दिया गया और अपने सगे संबंधित और श्वान के मित्रों को भी बुलाया गया. उनको टीका लगाकर हार पहना कर उनका स्वागत सम्मान किया और शेरु श्वान ने केक काटा सभी परिवार के लोग डीजे पर झूम उठे और शेरु को बधाई देने लगे राजेश मावले ने बताया कि में 10 दिन का बच्चा लेकर आया था उसको मैंने पाल पोस्कर बड़ा किया.
परिवार ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को परिवार के राजेश मामले ने जानकारी देते हुए बताया मैने 10 दिन का यह बच्चा रोड से उठाकर लेकर आया था जब उसको अन्य कुत्ते परेशान कर रहे थे मैं उसका हर साल जन्मदिन मनाता हूं अभी मैंने छठवां जन्मदिन मनाया है उसके जन्मदिन के अवसर पर केक का आर्डर दिया गया उसके नए कपड़े भी बहुत गजब के सिलाए जब शेरू ने कपड़े पहने और चश्मा लगाया तो हर कोई उसके साथ फोटो खींचने के लिए खड़ा हो गया. लोग अपने आप को नहीं रोक पाए और डीजे बजते ही सब ने नाचना शुरू कर दिया. शेरु का जन्मदिन बना तो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. मालिक की हर तरफ तारीफ हो रही है.
शेरु के खाना नहीं खाने पर परिवार में कोई नहीं करता भोजना
मालिक बताते हैं कि जब भी शेरू की तबीयत खराब होती है और वह खाना पीना छोड़ देता है तो हम घर में कोई भी लोग खाना नहीं खाते हैं. क्योंकि हम को शेरू से बच्चों की तरह लगाव हो गया है. जिस तरह से मैं अपने बच्चों की देख रहे करता हूं उसी तरह से शेरू की देख रख होती है. शेरु मेरी एक आवाज पर मेरे पास आ जाता है मैं जब भी बाहर से घूम कर घर में आता हूं तो शेरू के लिए कुछ न कुछ खाने का लाता हूं. शेरु को रोज सुबह के समय में मोटरसाइकिल पर घूमने का काम भी करता हूं. शेरु बड़ा समझदार है. आज तक किसी को काटा नहीं है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें