ईरान, इजराइल के बीच युद्ध के साइड इफेक्ट की समीक्षा: एमपी में कमी नहीं है डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की, डीलर्स ने बैठक में दी जानकारी – Bhopal News

ईरान, इजराइल के बीच युद्ध के साइड इफेक्ट की समीक्षा:  एमपी में कमी नहीं है डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की, डीलर्स ने बैठक में दी जानकारी – Bhopal News




ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच सऊदी अरब और अन्य तेल बाहुल्य देशों में हो रहे हमले के चलते पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित होने की जानकारी सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इसकी समीक्षा की है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई करने वाले डीलर्स के साथ बैठक के बाद कहा है कि प्रदेश में एलपीजी, डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव खाद्य विभाग रश्मि अरुण शमी ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यह जानकारी ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी द्वारा गुरुवार को मंत्रालय में बुलाई गयी पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा बैठक के दौरान दी है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के निर्देश दिये थे। समीक्षा बैठक में ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान खपत को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अपर मुख्य सचिव ने ऑयल कम्पनियों को जिलावार अपने फील्ड ऑफिसर तथा डिपो प्रभारी को संभागायुक्त एवं कलेक्टर से सम्पर्क करने तथा नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा है कि डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न हो। डीलर स्तर पर प्रतिदिन स्टॉक की समीक्षा की जाए। बैठक में कमिश्नर खाद्य कर्मवीर शर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम अनुराग वर्मा और ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Source link