क्या खत्म होने वाला पेट्रोल-डीजल? इजरायल-ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल पंपों पर किसानों की भीड

क्या खत्म होने वाला पेट्रोल-डीजल? इजरायल-ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल पंपों पर किसानों की भीड


Last Updated:

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में किसान पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़ पड़े हैं. किसानों को इस बात की चिंता है कि ईरान-इजरायल युद्ध में कहीं डीजल और पेट्रोल मिलना बंद ना हो जाए. कई पेट्रोल पंपो पर डीजल भरवाने के लिए लंबी कतारें देखने को मिली हैं.

Zoom

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई बमबारी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव का असर अब मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. संभावित युद्ध और तेल संकट की आशंका को लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं. किसानों को डर है कि यदि हालात लंबे समय तक बने रहे तो डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. इसी आशंका के चलते जिले के कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर स्ट्रॉक कर रहे किसान
नरसिंहपुर में किसान ट्रैक्टर, टंकियों, ड्रमों और बड़े-बड़े कुप्पों में डीजल भरवाकर स्टॉक कर रहे हैं. देर रात तक पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं और किसान लाखों रुपयों का डीजल खरीदकर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भंडारण करते नजर आए.

एक लाख रुपए से ज्यादा का भरवाया पेट्रोल
एक किसान ने बताया है कि युद्ध चल रहा है, कहीं डीजल मिलना बंद ना हो जाए. गेंहू की कटाई का समय आ रहा है, अगर डीजल नहीं मिला, तो किसान परेशान हो जाएगा. इसी वजह से आज मैंने एक लाख रुपए से ज्यादा का डीजल लिया है. अगर बीच में डीजल मिलना बंद हो गया, तो हम अगली फसल के लिए क्या करेंगे?

मूंग की फसल के लिए किसान ने जाहिर की चिंता
एक दूसरे किसान ने बताया है कि अभी लड़ाई चल रही है और आगे डीजल मिलना मुश्किल हो जाएगा, तो किसान को बहुत दिक्कत आने वाली है. इसी वजह से किसानों को डीजल का स्टॉक करके रखना पड़ेगा. किसी किसान की फलस बिल्कुल तैयार है और मूंग बोनी है. इसी कारण से किसान को अभी डीजल की आवश्यकता है.



Source link