बुमराह या अक्षर नहीं, सेमीफाइनल में ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

बुमराह या अक्षर नहीं, सेमीफाइनल में ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच


होमक्रिकेट

बुमराह या अक्षर नहीं, सेमीफाइनल में ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

Last Updated:

Sanju Samson Player of the Match: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारत की जीत के बाद संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सैमसन ने मुकाबल में 89 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत के लिए विशाल स्कोर और जीत की नींव रखी. हालांकि, संजू ने जसप्रीत बुमराह को शानदार बॉलिंग के लिए यह अवॉर्ड उन्हें डेडिकेट किया.

Zoom

सैमसन ने बुमराह को डेडिकेट किया प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. उसकी टक्कर आठ मार्च को खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड से है. टीम इंडिया चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. इसके साथ ही भारत अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेलते हुए फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. वानखेड़े स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मुकाबला खेला गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों का कुछ न कुछ योगदान रहा, जिसके दम पर भारत ने जीत दर्ज की. दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की, जबकि अक्षर पटेल फील्डिंग में कुछ जबरदस्त कैच लेकर छाए रहे. हालांकि, संजू सैमसन को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link