Last Updated:
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि कुछ जिलों में रात के समय हल्की ठंड का असर भी महसूस किया जा रहा है जिससे मौसम का मिजाज थोड़ा अलग नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों में तापमान और बढ़ सकता है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छा सकते हैं.
MP Weather News: मध्यप्रदेश में अभी मार्च की शुरुआत ही हुई है, लेकिन गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ऐसा लग रहा है मानो मई-जून की तपिश अभी से शुरू हो गई हो. बीते 24 घंटों में तापमान तेजी से बढ़ा है, जिससे लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के ज्यादा आसार नहीं दिख रहे हैं.
उत्तर भारत की शुष्क हवाओं से बदला मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही सूखी हवाओं ने प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल दिया है. इसी वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के पहले पखवाड़े यानी 15 मार्च तक पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है.
इन जिलों में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटों में धार जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा पचमढ़ी में 10.8, शहडोल के कल्याणपुर में 11.2 और शाजापुर व मंदसौर में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
बड़े शहरों में ऐसा रहा तापमान
प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इंदौर में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया. जबलपुर में 17.2 और ग्वालियर में 14.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. उज्जैन में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.
अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबलपुर में 34.3 डिग्री और उज्जैन में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ.
अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसके असर से 6 मार्च के आसपास प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.
फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है. ऐसे में लोगों को फिलहाल तेज धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसलिए दिन में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें