विदिशा जिले के लटेरी में बुधवार शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चैनपुरा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिल चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को लटेरी अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान कोलुआ पठार निवासी कल्याण बंजारा और आनंदपुर के सद्गुरू नगर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। ये दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिल चला रहे थे। 3 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा
हादसे में अभिषेक सहरिया, नेतराम बंजारा और एक बालक जगदीश आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए विदिशा जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link