सीधी में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत: दो युवक गंभीर घायल, चुरहट अस्पताल में भर्ती – Sidhi News

सीधी में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत:  दो युवक गंभीर घायल, चुरहट अस्पताल में भर्ती – Sidhi News




सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़खरा में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़खरा निवासी मनोज साकेत और इसी गांव के लाल साकेत अपने-अपने दोपहिया वाहनों से जा रहे थे। गांव के पास एक मोड़ पर दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। ग्रामीण कृष्णप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। सड़क पर मोड़ होने के कारण चालक एक-दूसरे को समय पर देख नहीं पाए, जिससे अचानक भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पीढ़िया ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। घावों की मलहम-पट्टी कर दी गई है और अंदरूनी चोटों का पता लगाने के लिए एक्स-रे कराने की सलाह दी गई है। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई बताई जा रही है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है, जो जल्द ही अस्पताल पहुंच रहे हैं।



Source link