Last Updated:
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में प्रेम संबंध में प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल,उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, अन्य एक मामले में पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने पर पति ने फांसी लगा ली. फिलहाल, दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.
MP Crime News: एमपी के सतना में प्रेम संबंध में प्रताड़ना से परेशान एक युवती ने गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, घूरडांग निवासी 20 वर्षीय युवती की दोस्ती कई सालों से अमन तिवारी नामक युवक के साथ थी. बताया जा रहा है कि युवक ने शादी का वादा कर युवती को मिलने के लिए बुलाया और मैहर बाइपास रोड स्थित एक होटल में चार दिन तक अपने साथ रखा.
दोनों के बीच विवाद
गुरुवार शाम आरोपी युवती को घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया. वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी. प्रेमी की इस हरकत से आहत युवती ने गुस्से में आकर अपने बाएं हाथ की नस काट ली. इस घटना देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं, आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस और परिजनों को सूचना दी. उधर जब आरोपी अमन को युवती के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली तो वह उसे धमकाने अस्पताल पहुंच गया. इस दौरान पीड़िता के माता-पिता ने विरोध किया तो आरोपी उनसे भी उलझने लगा. यह देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे कोलगवां पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं, एक अन्य मामले में शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मचाखुर्द में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी का उससे विवाद हो गया था, जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई. पत्नी के इस कदम से आहत युवक मानसिक तनाव में आ गया और उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें