उज्जैन में इस बार रंगपंचमी का जश्न होगा यादगार, टॉवर चौक पर समापन समारोह, लोक कलाकार देंगे

उज्जैन में इस बार रंगपंचमी का जश्न होगा यादगार, टॉवर चौक पर समापन समारोह, लोक कलाकार देंगे


Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन में इस साल रंगपंचमी का उत्सव भव्य अंदाज में मनाया जाएगा. पहली बार सिंधी कॉलोनी से टॉवर चौक तक विशाल रंग उत्सव गैर निकलेगी. 8 मार्च को सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव की शुरुआत होगी. पूरे रास्ते श्रद्धालु और शहरवासी रंग, गुलाल और पानी की बौछारों के साथ उत्सव का आनंद लेंगे.

Zoom

Rangpanchami Celebration: बाबा महाकाल की धार्मिक नगरी उज्जैन में इस वर्ष रंगपंचमी का उत्सव खास और भव्य अंदाज में मनाया जाएगा. पहली बार शहर में सिंधी कॉलोनी से टॉवर चौक तक विशाल रंग उत्सव गैर निकाली जाएगी. इस आयोजन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. खास बात यह है कि इस भव्य आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे और करीब तीन घंटे तक इस रंग उत्सव का हिस्सा बनेंगे. आयोजन समिति के सदस्य कपिल यार्दे के अनुसार 8 मार्च को रंगपंचमी के अवसर पर सुबह करीब 10 बजे सिंधी कॉलोनी से श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव गैर की शुरुआत होगी. यह गैर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई टॉवर चौक तक पहुंचेगी. रास्ते भर श्रद्धालु और शहरवासी रंग, गुलाल और पानी की बौछारों के बीच इस उत्सव का आनंद लेंगे.

नृत्य कलाकार देगें रंगारंग प्रस्तुतियां
इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक नृत्य कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे. पारंपरिक लोक नृत्य और ढोल-नगाड़ों की धुन पर कलाकार माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बनाएंगे. वहीं, डीजे की धुन पर युवा रंग और गुलाल के साथ जमकर नाचते-गाते नजर आएंगे. नगर निगम की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. रास्ते में जगह-जगह पानी के टैंकर लगाए जाएंगे, ताकि रंग और गुलाल के साथ पानी की फुहारों का भी आनंद लिया जा सके. इसके अलावा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.

गैर के टॉवर चौक पहुंचने के बाद समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां डांस और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. कुल मिलाकर इस बार उज्जैन में रंगपंचमी का त्योहार रंग, संगीत, लोक संस्कृति और उत्साह के साथ बेहद भव्य और यादगार बनने जा रहा है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link