सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडोपार गांव के पास गुरुवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार अनूप सैयाम (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देर रात उस समय हुई जब युवक घंसौर ग्राम से अपने घर सियामऊ जा रहा था। बाइक के अचानक फिसलने से अनूप सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल, अनूप की हालत स्थिर बताई जा रही है। बाइक अचानक बेकाबू होकर फिसलने से हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां वाहनों और लोगों का आवागमन काफी अधिक रहता है। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास अन्य वाहन या अधिक संख्या में लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर फिसलन या असंतुलन के कारण बाइक अनियंत्रित हुई प्रतीत होती है। घटना की जानकारी मिलते ही घंसौर थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि बाइक फिसलने से बाइक सवार के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने के कारण होना बताया जा रहा है। चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील पुलिस द्वारा घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही, वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है, विशेषकर ऐसे मार्गों पर जहां आवागमन अधिक रहता है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Source link