ग्रेवाल ने किसानों के मुद्दे पर CM को पत्र लिखा: 2700 रुपए में हो गेहूं खरीदी, सोसायटी ऋण की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग – Dhar News

ग्रेवाल ने किसानों के मुद्दे पर CM को पत्र लिखा:  2700 रुपए में हो गेहूं खरीदी, सोसायटी ऋण की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग – Dhar News



धार जिले के सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों के हित में गेहूं की खरीदी 2700 रुपए प्रति क्विंटल करने, समर्थन मूल्य पर खरीदी 15 मार्च 2026 से शुरू करने और सहकारी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप

.

पत्र में बताया गया है कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं से 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेने वाले किसानों को 28 मार्च 2025 तक राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हुई है। किसान मुख्य रूप से रबी की फसल (गेहूं) बेचकर ही ऋण चुकाते हैं। इस समय किसानों के पास ऋण राशि जमा करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं है।

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग किसानों की आय का मुख्य स्रोत कृषि ही है। वर्ष 2024 में भी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 थी। प्रदेश के किसानों द्वारा ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही है।

विधायक ग्रेवाल ने यह भी बताया कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए तय किया है, जबकि किसानों से 2700 रुपए में खरीदी का वादा किया गया था। वर्तमान में शासकीय मंडियों में गेहूं का मूल्य 1800 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल ही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

पत्र के माध्यम से विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 15 मार्च 2026 से प्रारंभ की जाए, सहकारी संस्था का ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 की जाए और गेहूं की खरीदी 2700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से शुरू की जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।



Source link