दिल्ली में भिंड का सवर्ण समाज करेगा शक्ति प्रदर्शन: यूजीसी कानून के विरोध में बनाई रणनीति, संत समाज के आंदोलन को भी समर्थन – Bhind News

दिल्ली में भिंड का सवर्ण समाज करेगा शक्ति प्रदर्शन:  यूजीसी कानून के विरोध में बनाई रणनीति, संत समाज के आंदोलन को भी समर्थन – Bhind News




यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में 8 मार्च को होने वाले बड़े आंदोलन को लेकर भिंड में सवर्ण समाज सक्रिय हो गया है। बायपास रोड स्थित परशुराम छात्रावास में आयोजित बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने कानून को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन में जिले से बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की बात कही। भिंड शहर के बायपास रोड स्थित परशुराम छात्रावास परिसर में परशुराम सेना की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 का विरोध करते हुए इसे समाज के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही गई। 8 मार्च को रामलीला मैदान में प्रदर्शन
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले आंदोलन में भिंड जिले से भी सैकड़ों लोग भाग लेने के लिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले के युवा और समाजजन सार्वजनिक परिवहन के साथ-साथ निजी वाहनों से भी दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन स्वामी आनंदस्वरूप, करणी सेना के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत और महिपाल मकराणा के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। संत समाज के आंदोलन को भी समर्थन
बैठक के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि 16 मार्च से प्रस्तावित “रोड नहीं तो टोल नहीं” आंदोलन को भी समर्थन दिया जाएगा। यह आंदोलन ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे क्रमांक 719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर संत समाज द्वारा शुरू किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक हाईवे के चौड़ीकरण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक टोल फ्री आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सात मार्च को दिल्ली के लिए प्रस्थान की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई।



Source link