रायसेन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं: शनिवार को 100-200 और 400 मीटर की दौड़, तीन एज ग्रुप के लोग लेंगे हिस्सा – Raisen News

रायसेन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं:  शनिवार को 100-200 और 400 मीटर की दौड़, तीन एज ग्रुप के लोग लेंगे हिस्सा – Raisen News




रायसेन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायसेन में 7 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। “अस्मिता” पहल के तहत होने वाले इस आयोजन में जिले की करीब 1000 बालिकाओं और महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। यह प्रतियोगिता मंडीदीप स्थित हॉकी फीडर सेंटर के शासकीय विद्यालय प्लेग्राउंड में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियां भी कराई जाएंगी। तीन कैटगरी में होंगे मुकावले
खेल प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। इसमें अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं भाग ले सकेंगी और अपनी खेल प्रतिभा दिखा सकेंगी। आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। मेरा युवा भारत रायसेन की उपनिदेशक मोनिका चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर सुरक्षा, चिकित्सा और तकनीकी व्यवस्था के लिए अनुभवी खिलाड़ियों और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।



Source link