आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 6 गिरफ्तार: युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था, आरोपियों को भेजा जेल – Narsinghpur News

आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 6 गिरफ्तार:  युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था, आरोपियों को भेजा जेल – Narsinghpur News


मृतक के साथ आरोपी पत्नी संगीता।

नरसिंहपुर के खैरीकला गांव में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर

.

मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रमोद उर्फ ऋषि मेहरा के रूप में हुई है। उसने 14 जनवरी की रात फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। प्रमोद ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न तथा घर तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे।

वीडियो में प्रमोद ने बताया था कि पत्नी से मामूली विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए थे। ससुराल वालों ने पत्नी को वापस भेजने से इनकार कर दिया था। प्रमोद ने आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने उससे कहा था कि “तू मर जाएगा तो भी हम नहीं आएंगे।”

उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसकी दो छोटी बेटियों को उससे दूर रखा जा रहा है। प्रमोद ने अपने साले सोहन, ससुर, जेठ-सास और जीतू नामक व्यक्ति पर लगातार भड़काने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

अपने बच्चों के साथ मृतक प्रमोद उर्फ ऋषि मेहरा।

इनको किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि इस मामले में ज्ञानी प्रसाद (52), उसका बेटा नरेंद्र (21), जीतेंद्र उर्फ जित्तू (32) निवासी बगासपुर, सोहन लाल (28) और उसकी पत्नी संगीता (30) निवासी वेदीनगर मदनमहल वार्ड जबलपुर, तथा मृतक की पत्नी गीता (27) निवासी पिपरसरा को आरोपी बनाया गया है। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। शनिवार को सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ये भी देखों…

पत्नी बोली- तू मर भी जाएगा तो नहीं आऊंगी: नरसिंहपुर में युवक ने लगाई फांसी; सुसाइड से पहले VIDEO में बोला- ससुरालवालों ने पीटा

नरसिंहपुर में पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि पत्नी और उसके मायके वालों ने साफ शब्दों में कह दिया था- “तू मर भी जाएगा तो हम नहीं आएंगे।” इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पूरी खबर पढ़ें



Source link