Last Updated:
Kairi Farming Tips: अगर आपके खेत में केरी यानी आम के पेड़ लगे हैं लेकिन उनमें फल कम लग रहे हैं तो कुछ आसान उपाय अपनाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सही छंटाई, गोबर की खाद और समय-समय पर कीटनाशक का उपयोग करने से पेड़ मजबूत होते हैं और फल ज्यादा लगते हैं. इससे कैरियों का आकार भी अच्छा होता है और उत्पादन बढ़ जाता है. अच्छी क्वालिटी की कैरी बाजार में अच्छे दाम पर बिकती है जिससे किसानों की कमाई बढ़ सकती है. जानिए एक्सपर्ट किसान और कृषि अधिकारी द्वारा बताए गए आम की खेती के आसान और असरदार तरीके.
Mango Farming Tips: कई किसानों के खेत की मेढ़ों पर केरी यानी आम के पेड़ लगे होते हैं, लेकिन कई बार उनमें फल कम लगते हैं. ऐसे में किसान सोचते हैं कि पेड़ तो बड़ा हो गया लेकिन उत्पादन क्यों नहीं मिल रहा. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ आसान उपाय अपनाकर पेड़ों में फल की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. सही देखभाल और कुछ जरूरी सावधानियों से पेड़ों पर लदालद कैरियां लगने लगती हैं और किसानों की कमाई भी बढ़ सकती है.
एक्सपर्ट किसान और कृषि अधिकारी ने दी सलाह
इस बारे में जब लोकल 18 की टीम ने कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके और एक्सपर्ट किसान अजय पटेल से बात की तो उन्होंने कुछ आसान तरीके बताए. उन्होंने बताया कि अगर पेड़ की डालियां कमजोर हो गई हैं या बहुत ज्यादा फैल गई हैं तो सबसे पहले उनकी छंटाई करना जरूरी है. इससे पेड़ की नई और मजबूत शाखाएं निकलती हैं और फल आने की संभावना बढ़ जाती है.
इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसान इन तीन बातों का ध्यान रखें तो केरी का उत्पादन काफी बढ़ सकता है.
1. पेड़ों की नियमित छंटाई करें
कमजोर और सूखी डालियों को काट देना चाहिए ताकि पेड़ की ऊर्जा नई शाखाओं में लग सके.
2. गोबर की खाद डालें
कम से कम एक महीने तक नियमित रूप से पेड़ की जड़ों में गोबर की खाद डालनी चाहिए. इससे जड़ें मजबूत होती हैं और पेड़ को पर्याप्त पोषण मिलता है.
3. कीटनाशक का छिड़काव करें
समय-समय पर जड़ों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए ताकि कीट और रोग पेड़ को नुकसान न पहुंचा सकें.
गोबर की खाद से बढ़ता है फल का आकार
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गोबर की खाद पेड़ों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इससे पेड़ की जड़ें मजबूत बनती हैं और पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. जब पेड़ स्वस्थ रहता है तो उसमें फल भी ज्यादा लगते हैं और कैरियों का आकार भी बड़ा हो जाता है. अच्छी क्वालिटी की कैरी बाजार में अच्छे दाम पर बिकती है, जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा मिल सकता है.
अगर किसान इन आसान उपायों को अपनाएं तो खेत में लगे केरी के पेड़ों से हर साल अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है और लाखों रुपये की कमाई भी संभव है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें