सुसनेर|नगर में इस वर्ष रंग पंचमी का पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 8 मार्च को प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमानजी मठ मंदिर में हनुमंत रंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर भक्तों और नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे भगवान हनुमानजी की विशेष महाआरती से होगी। आरती के बाद विधिवत रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। परंपरा के अनुसार सबसे पहले बाबा खेड़ापति को गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया जाएगा, जिसके बाद मंदिर परिसर अबीर-गुलाल और भक्ति के रंग में रंग जाएगा।
Source link