ग्वालियर में सड़क हादसों में तीन की मौत: बेटी से मिलकर आ रहे थे, बाइक फिसली मां की मौत, बेटा घायल – Gwalior News

ग्वालियर में सड़क हादसों में तीन की मौत:  बेटी से मिलकर आ रहे थे, बाइक फिसली मां की मौत, बेटा घायल – Gwalior News




ग्वालियर में शनिवार को 24 घंटे में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे गोला का मंदिर, पुरानी छावनी और कटी घाटी जनकगंज क्षेत्र में हुए। गोला का मंदिर के पिंटो पार्क में बेटी से मिलकर लौट रही महिला की बाइक फिसल गई। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भिजवा दिया है। बेटी से मिलकर लौट रही थी, रास्ते में हादसा शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क निवासी 50 वर्षीय सीमा शर्मा पत्नी नरेश शर्मा शुक्रवार दोपहर हजीरा स्थित दुर्गापुरी में अपनी बेटी ज्योति से मिलने बेटे जीतू के साथ गई थीं। बेटी से मिलने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सिटी लाइफ अस्पताल के सामने पहुंचते ही बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। इससे सीमा शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को उपचार के लिए सिटी लाइफ अस्पताल में भर्ती कराया। जीतू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि सीमा शर्मा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएएच रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भिजवा दिया। बेटी से मिलकर आ रही थी मौत ने आ घेरा गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क निवासी 50 वर्षीय सीमा शर्मा पत्नी नरेश शर्मा शुक्रवार की दोपहर हजीरा स्थित दुर्गापुरी में अपनी बेटी ज्योति से मिलने के लिए बेटा जीतू के साथ आई थी। बेटी से मिलने के बाद वह बेटे के साथ वापस बाइक से रवाना हुई। अभी वह सिटी लाइफ अस्पताल के सामने पहुंची थी कि तभी बाइक फिसल गई और सीमा व उनका बेटा जीतू सड़क पर गिर गए। जिससे सीमा देवी के सिर में गंभीर चोट आई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल मां व बेटे को उपचार के लिए सिटी लाइफ अस्पताल में भर्ती कराया। जीतू को चोट कम होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि सीमा देवी की हालत गंभीर होने पर जेएएच रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया है। रायरू पर हिट एंड रन, बाइक सवार की मौत शहर के थाटीपुर में रहने वाले जितेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह प्राइवेट जॉब करता था। शुक्रवार रात को वह ड्यूटी कर वापस आ रहा था। अभी वह रायरू चौराहे के पास पहुंचा था कि तभी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वहां से भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जेएएच पहुंचाया। जहां पर शनिवार को उपचार के दौरान जितेन्द्र ने दम तोड़ दिया। जितेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज स्थित गेंडे वाली सड़क निवासी 35 वर्षीय सोनू पुत्र रमेश कुमार शुक्रवार की सुबह घर से काम करने के लिए निकला था। अभी वह कटी घाटी पर पहुंचा था कि तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन चालक उसे टक्कर मार कर भाग निकला। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान सोनू ने शनिवार शाम को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पीएम हाउस पहुंचाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link