ग्वालियर में हत्या का 10 हजार का इनामी गिरफ्तार: खेत में किसान को गोली मारी थी, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके – Gwalior News

ग्वालियर में हत्या का 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:  खेत में किसान को गोली मारी थी, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके – Gwalior News




ग्वालियर में महाराजपुरा थाना पुलिस ने किसान की हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश पिछले एक महीने से की जा रही थी। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात टिकरी इलाके से दबिश देकर पकड़ा। सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि 17 फरवरी को गिरगांव क्षेत्र में खेत में पानी देने के विवाद में रामसिंह उर्फ डाल सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लल्ला गुर्जर, सुमंत गुर्जर, सोनू गुर्जर, बब्बू गुर्जर, रामसेवक गुर्जर और दीपू गुर्जर को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। टिकरी इलाके में दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी लाला उर्फ बंटी पुत्र केशव सिंह निवासी गिरगांव टिकरी इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यशवंत गोयल, एसआई राजीव सोलंकी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। दो आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार इस मामले में पुलिस पहले ही सोनू गुर्जर और बब्बू उर्फ नरेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, सुमंत गुर्जर, रामसेवक गुर्जर और दीपू गुर्जर अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। खेत में पानी देने के विवाद में हुआ हमला पुलिस के अनुसार गिरगांव निवासी डालचंद गुर्जर (40) पेशे से किसान थे और जन्म से बोलने-सुनने में असमर्थ थे। घटना के समय वह अपने भाइयों के साथ खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर हमला किया और फायरिंग कर दी। एक गोली डालचंद के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



Source link