छिंदवाड़ा में मंदिर पर हरा झंडा लगाने वाला गिरफ्तार: शराब के नशे में युवक ने दिया था घटना को अंजाम, अभी आधिकारिक खुलासा नहीं – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में मंदिर पर हरा झंडा लगाने वाला गिरफ्तार:  शराब के नशे में युवक ने दिया था घटना को अंजाम, अभी आधिकारिक खुलासा नहीं – Chhindwara News




छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सोनपुर गांव में मंदिर पर हरा झंडा फहराने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुबह मिली मंदिर पर झंडा लगाए जाने की सूचना शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को मंदिर के गेट पर संप्रदाय विशेष का हरा झंडा लगा हुआ दिखाई दिया। साथ ही मंदिर में स्थापित मूर्ति के ऊपर भी हरे रंग का कपड़ा डाला हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। यह गांव अमरवाड़ा मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित है। सोनपुर निवासी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में सोनपुर गांव के ही रहने वाले काशिफ नाम के युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इसी युवक पर मंदिर पर झंडा लगाने और मूर्ति पर हरा कपड़ा डालने का संदेह है।हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है और जांच जारी होने की बात कही है। शराब के नशे में की हरकत की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने शराब के नशे में इस तरह की हरकत की थी। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं है। संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन हुआ अलर्ट घटना सामने आने के बाद संभावित सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया था। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने लाइन बल के साथ आसपास के थानों की पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। इलाके में शांति, पुलिस कर रही जांच फिलहाल सोनपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link