Last Updated:
T20 World Cup Final Match IND VS NZ: रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच खेला जाएगा. इसी बीच सहरसा के न्यू वॉरियर क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने कहा कि वे सभी मिलकर फाइनल मैच देखने की तैयारी कर रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि भारत शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम करेगा. खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि पूरा देश टीम के साथ खड़ा है.
सहरसा. आखिरकार क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई है. इस बार फाइनल में दो मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच खेला जाएगा. ऐसे में यह मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है. दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों में इस फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक हर जगह इसी मैच की चर्चा हो रही है.
खेल प्रेमियों ने अभी से ही अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है. कई क्रिकेट फैंस का मानना है कि इस बार टी 20 का वर्ल्ड कप भारत के हाथों में जाएगा. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि न्यूजीलैंड की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि उसने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है और बड़े मुकाबलों में खुद को साबित किया है.
दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है. टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन और रणनीति के साथ मैदान में उतरकर कई मजबूत टीमों को हराया है. यही वजह है कि क्रिकेट विशेषज्ञ भी मानते हैं कि फाइनल मुकाबला काफी कांटे का हो सकता है. वहीं भारत की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं खासकर युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन भारतीय टीम को काफी मजबूत बनाता है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. वहीं न्यूजीलैंड के फिन एलन अपनी फार्म में चल रहे हैं और लगातार विस्फोटक पारी खेल रहे हैं.
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अहम भूमिका
इसी बीच बिहार के सहरसा जिले में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच फाइनल मैच को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. सहरसा के न्यू वॉरियर क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने चेहरे पर मुस्कान लिए कहा कि इस बार का वर्ल्ड कप भारत के नाम होगा. अकादमी के खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और टीम के सभी खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. अकादमी के खिलाड़ियों ने खास तौर पर भारतीय टीम के कुछ स्टार खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. उनका मानना है कि ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. खिलाड़ियों ने कहा कि अगर ये खिलाड़ी अपने फॉर्म में रहे तो भारत के लिए जीत की राह आसान हो सकती है.
पूरा देश टीम के साथ खड़ा है
सहरसा के न्यू वॉरियर क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने कहा कि वे सभी मिलकर फाइनल मैच देखने की तैयारी कर रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि भारत शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम करेगा. खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि पूरा देश टीम के साथ खड़ा है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है. क्या भारत अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत पाएगा या फिर न्यूजीलैंड इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम करेगा? फिलहाल तो पूरे देश की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हुई है और क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से फाइनल मैच का इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें