मगरमच्छ के बच्चे का कुचला, मौत: शिवपुरी में सड़क पर पड़ा मिला शव; वन विभाग ने शुरू की जांच – Shivpuri News

मगरमच्छ के बच्चे का कुचला, मौत:  शिवपुरी में सड़क पर पड़ा मिला शव; वन विभाग ने शुरू की जांच – Shivpuri News




शिवपुरी के गुना बायपास पर शनिवार सुबह एक मगरमच्छ का बच्चा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना वैशाली गार्डन के पास हुई। राहगीरों ने सुबह सड़क पर मगरमच्छ के बच्चे का कुचला हुआ शव देखा। उन्होंने शव को सड़क से हटाकर किनारे किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के शव को अपने कब्जे में लिया। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटनास्थल के आसपास खेत और पेड़-पौधे हैं। आशंका है कि मगरमच्छ का बच्चा इन्हीं क्षेत्रों से निकलकर सड़क पर आया होगा और किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया। शिवपुरी की सांख्य सागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। ये अक्सर नालों और जलमार्गों के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनके सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं।



Source link